ओम पुरी की मृत्यु कब हुई थी?

Answer : 6 जनवरी, 2017

Explanation : ओम पुरी की मृत्यु 6 जनवरी, 2017 में हुई थी। सिनेजगत में खास पहचान रखने वाले अभिनेता ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 में आज ही पंजाब के पटियाला में हुआ था। अभिनेता के तौर पर 1976 में मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से करियर की शुरुआत की थी। 1980 में आई 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित थी। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया और नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखने वाले ओम पुरी को संजीदा अभिनय के लिए जाना जाता है। अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ओम पुरीने अंग्रेजी और अन्य भाषाओं की भी फिल्में कीं। अर्धसत्य और आरोहण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किए गए, जो भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। 6 जनवरी, 2017 में उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।
Related Questions
Web Title : Om Puri Ki Mrityu Kab Hui Thi