ONGC की पहली महिला CMD किसे नियुक्त किया गया है?

(A) निकिता सोकल
(B) अल्का मित्तल
(C) निशि वासुदेव
(D) विनी महाजन

Answer : अल्का मित्तल

Explanation : ONGC की पहली महिला CMD अलका मित्तल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुभाष कुमार की जगह लेंगी, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने अलका मित्तल को 4 जनवरी, 2022 को कंपनी का अंतरिम चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया। इसी के साथ वह देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी की पहली महिला प्रमुख बन गई हैं। वह एक जनवरी, 2022 से छह महीने की अवधि या अगले आदेश तक ओएनजीसी की अंतरिम चेयरमैन रहेंगी।

अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और वाणिज्य में डॉक्टरेट मित्तल ने 27 नवंबर, 2018 को ओएनजीसी के निदेशक मंडल में शामिल होने वाली पहली महिला बनी थीं। 59 वर्षीय मित्तल किसी तेल एवं गैस अन्वेषण और उत्पादन कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले निशि वासुदेव किसी तेल कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 2014 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की बागडोर संभाली थी।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ongc Ki Pahali Mahila Cmd Kise Niyukt Kiya Gaya Hai