ओपेक (OPEC) के कितने सदस्य देश हैं?

How many countries are members of OPEC

(A) 5 सदस्य देश
(B) 10 सदस्य देश
(C) 14 सदस्य देश
(D) 15 सदस्य देश

opec

Answer : 14 सदस्य देश

ओपेक (OPEC) के 14 सदस्य देश हैं। तेल उत्पादन में अधिक-से-अधिक लाभ कमाना, तेल उत्पादक देशों की तेल नीतियों में एकरूपता लाना, सदस्य देशों के हितों की सुरक्षा करने हेतु 10-14 सितंबर, 1960 के मध्य बगदाद (इराक) में आयोजित एक सम्मेलन में ‘ओपेक’ (Organisation of the Petroleum Exporting Countries : OPEC) अंतसरकारी संगठन स्थापित हुआ। इसके संस्थापक सदस्य–ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब तथा वेनेजुएला थे। वर्तमान में इस संगठन का मुख्यालय विएना (ऑस्ट्रिया) में स्थापित है, हालांकि स्थापना के प्रथम पांच वर्षों तक यह जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में विद्यमान था। इसके पांच संस्थापक देशों के अतिरिक्त कतर (1961), इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962), संयुक्त अरब अमीरात (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971), इक्वाडोर (1973), गैबन (1975) तथा अंगोला (2007) ने ओपेक की सदस्यता ग्रहण की थी।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Related Questions
Web Title : Opec Ke Sadasya Desh