ऑप्टोमेट्रिस्ट को हिंदी में क्या कहते हैं?
Explanation : ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) को हिंदी में दृष्टि विशेषज्ञ यानि आंखों का डाक्टर कहते हैं। ऑप्टोमेट्रिस्ट आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उसका उपचार द्वारा निदान करता है। एक ऑप्टोमेट्रिस्ट ऑप्टोमेट्री का डॉक्टर (ओडी) होता है, मेडिकल डॉक्टर नहीं होता। वह आंखों की असामान्यताओं को दूर करने के लिए विभिन्न विजन थेरेपियों का प्रयोग करता है और आंखों के लिए दवाएं लिख सकता है। ऑप्टोमेट्रिस्ट के कार्यों में नेत्र रोगों के ऑक्यूलर और विजुअल लक्षणों को पहचानना, आंखों को प्रभावित करने वाली ढेरों समस्याओं को समझना तथा रोगियों को उपचार हेतु यथोचित विशेषज्ञों के पास भिजवाना शामिल होता है।
ऑप्टोमेट्रिस्ट आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उसका उपचार द्वारा निदान करता है। ऑप्टोमेट्रिस्ट निर्धारित विशिष्टताओं के अनुसार लैंस फेब्रिकेयर कर उन्हें व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप फिट करता है। वह हाईटेक मशीनों का उपयोग कर लैंसों को हार्ड या सॉफ्ट बनाता है और उनके ऊपर पॉलिश भी करता है। भारत में ऑप्टोमेट्रिस्ट को सर्जरी करने की इजाजत नहीं होती है। अर्थात वह आंखों की सर्जरी को छोड़कर आंखों के उपचार से संबंधित बाकी सभी काम कर सकता है। एक ऑप्टोमेट्रिस्ट का काम आंखों की देखभाल के बारे में मरीजों को सलाह देना है।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams