ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) क्या होता है?

ऑप्थेल्मिक ऑप्टिक्स (Ophthalmic Optics) वह विज्ञान है, जो मनुष्य की आंख की कार्यप्रणाली से संबद्ध है। यह हेल्थ केयर प्रोफेशन आंखों के सही परीक्षण, सही तरह से डायग्नोस और आंखों के सही तरह से इलाज से संबंधित है। यह विज्ञान ऑप्टिकल सिस्टम, लैंसेज के इस्तेमाल और अन्य तरह की ऑप्टिकल मदद, रेफ्रेक्टिव एरर और उसके सुधार से संबंधित है। एक ऑप्टोमेट्रिस्ट ऑप्टोमेट्री का डॉक्टर (ओडी) होता है, मेडिकल डॉक्टर नहीं होता। वह आंखों की असामान्यताओं को दूर करने के लिए विभिन्न विजन थेरेपियों का प्रयोग करता है और आंखों के लिए दवाएं लिख सकता है। ऑप्टोमेट्रिस्ट के कार्यों में नेत्र रोगों के ऑक्यूलर और विजुअल लक्षणों को पहचानना, आंखों को प्रभावित करने वाली ढेरों समस्याओं को समझना तथा रोगियों को उपचार हेतु यथोचित विशेषज्ञों के पास भिजवाना शामिल होता है।

इस प्रकार एक ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उसका उपचार द्वारा निदान करता है। ऑप्टोमेट्रिस्ट निर्धारित विशिष्टताओं के अनुसार लैंस फेब्रिकेयर कर उन्हें व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप फिट करता है। वह हाईटेक मशीनों का उपयोग कर लैंसों को हार्ड या सॉफ्ट बनाता है और उनके ऊपर पॉलिश भी करता है। भारत में ऑप्टोमेट्रिस्ट को सर्जरी करने की इजाजत नहीं होती है। अर्थात वह आंखों की सर्जरी को छोड़कर आंखों के उपचार से संबंधित बाकी सभी काम कर सकता है। एक ऑप्टोमेट्रिस्ट का काम आंखों की देखभाल के बारे में मरीजों को सलाह देना है। वह कांटेक्ट लैंस के लिए सलाह दे सकता है, आंखों की मसल्स या अँगेपन को ठीक करने के लिए एक्सरसाइज बता सकता है, चश्मे का नंबर दे सकता है आदि। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक बड़ी चुनौती है, इसलिए उसे स्वयं को लगातार अपडेट रखना होता है। ऑप्टोमेट्रिस्ट को लगातार आंखों का परीक्षण, पब्लिक हेल्थ ऑप्टोमेट्री के अलावा काउंसलिंग सर्विसेज भी देनी होती है और अल्प दृष्टि दोष को दूर करने में मदद भी करनी होती है। वे व्यवस्थित तरीके से मरीजों की बीमारी को डायग्नोस करते हैं और उन्हें उचित विशेषज्ञ के पास भेजने की सिफारिश करते हैं। इस तरह उनकी भूमिका प्राथमिक आई केयर प्रोवाइडर की होती है।

एक ऑप्टोमेट्रिस्ट अस्पतालों में या क्लीनिक्स में ऑपथैल्मोलॉजिस्ट के सहायक के रूप में नौकरी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा प्राइवेट ऑप्टिकल सैटअप में काम करने के अलावा अपना स्वयं का क्लीनिक भी प्रारंभ कर सकता है। वैसे देखा जाए तो ऑप्थेल्मिक ऑप्टिक्स एक विज्ञान है। यह भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान का मिला जुला रूप है, क्योंकि एक ओर इसमें आंखों की एनाटॉमी और फिजियोलॉजी का अध्ययन किया जाता है तो दूसरी तरफ ऑप्टिक्स लैंस तथा रिफरेक्टिव इंडेक्स जैसे भौतिक शास्त्र के विषयों की पढ़ाई भी करना होती है।

Useful for Exams : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : optometrist kya hota hai in hindi