पांचवी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(A) आत्म निर्भर व स्वत: स्फूर्तिवान
(B) गरीबी उन्मूलन के साथ आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
(C) भारी उद्योग प्रधान योजना
(D) कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र

Answer : गरीबी उन्मूलन के साथ आत्मनिर्भरता प्राप्त करना

Explanation : पांचवी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन के साथ आत्मनिर्भरता प्राप्त करना था। लेकिन जनता सरकार के सत्ता में आने के बाद इस योजना को 1978 (1979 के स्थान पर) में ही बंद कर दिया गया। यह योजना डी.पी. धर मॉडल के आधार पर तैयार किया गया। पांचवीं पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल, 1974 को प्रारंभ हुई तथा 31 मार्च, 1979 को समाप्त होनी थी। इस योजना के अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित थे–
1. राष्ट्रीय आय में 5.0% (लक्ष्य 5.5%) की सामान्य वार्षिक वृद्धि।
2. उत्पादक रोजगार के अवसरों को विस्तार करना।
3. न्यूनतम आवश्यकताओं का राष्ट्रीय कार्यक्रम जिसमें प्राथमिक शिक्षा, पीने का पानी, ग्राम क्षेत्रों में चिकित्सा, पौष्टिक भोजन, भूमिहीन श्रमिकों के मकानों के लिए जमीन, ग्रामीण सड़कें, ग्रामों का​ विद्युतीकरण एवं गंदी बस्तियों की उन्नति एवं सफाई सम्मिलित हैं।
4. सामाजिक कल्याण का विस्तृत कार्यक्रम।
5. कृषि एवं जनोपयोगी वस्तुओं को उत्पन्न करने वाले उद्योगों पर बल।
6. निर्धन वर्गों को उचित एवं स्थिर मूल्यों पर अनिवार्य उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त वसूली एवं वितरण प्रणाली।
7. निर्यात प्रोत्साहन (Export Promotion) एवं आयात प्रतिस्थापन (Import Substitution)
8. अनावश्यक उपभोग पर कड़ा प्रति बन्ध।
9. एक न्यायपूर्ण कीमत-मजदूरी नीति।
10. सामाजिक, आर्थिक एवं क्षेत्रीय असमानताओं (Regional Inequalities) को कम करने के संस्थानात्मक, राजकोषीय एवं अन्य उपाय।
Tags : पंचवर्षीय योजना पांचवी पंचवर्षीय योजना राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Paanchvi Panchvarshiya Yojana Ka Mukhya Uddeshya