पचा हुआ भोजन किस दीवार द्वारा अवशोषित किया जाता है?

(A) बक्कल कैविटी
(B) जठर
(C) गुदा
(D) इलियम

Answer : इलियम (छोटी आंत)

Explanation : पचा हुआ भोजन इलियम यानि छोटी आंत की दीवार द्वारा अवशोषित किया जाता है। छोटी आंत मानव पाचन तंत्र का एक महत्त्वपूर्ण भाग है, जो आमाशय से आरंभ होकर वृहद् आंत्र (बड़ी आंत) पर पूर्ण होती है। छोटी आंत में ही भोजन का सबसे अधिक पाचन और अवशोषण होता है। छोटी आंत में सामान्यत: भोजन पचाने की प्रक्रिया डेढ़ से तीन घंटे चलती है। आंतों में ग्रंथियां भोजन के पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं। छोटी आंत विटामिन, बी-12, मिनरल्स कैल्शियम, मैग्नीशियम व प्रोटीन अवशोषित करती हैं। भोजन से 90 प्रतिशत पोषक तत्व ले लेती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pacha Hua Bhojan Kis Divar Dwara Avashoshit Kiya Jata Hai