पहली बार अविश्वास प्रस्ताव कौन लाया था?

(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) इंदिरा गांधी
(C) जे बी कृपलानी
(D) लाल बहादुर शास्त्री

Answer : जे बी कृपलानी

Explanation : पहली बार अविश्वास प्रस्ताव जे बी कृपलानी द्वारा 1963 में लाया गया था। लोकसभा सचिवालय के अनुसार 27 अविश्वास प्रस्तावों में से 15 इंदिरा गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री के रूप में उनके पूर्ववर्ती कार्यकालों के दौरान लाये गए थे। लाल बहादुर शास्त्री के खिलाफ तीन अविश्वास प्रस्ताव, पी वी नरसिंह राव के खिलाफ तीन, मोरारजी देसाई के खिलाफ दो और राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ एक-एक प्रस्ताव लाये गए थे। जेबी कृपलानी का जन्म 11 नवंबर 1888 में सिंध के हैदराबाद (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। कृपलानी ने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सभी आंदोलनों में भाग लिया। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे लेकिन 1947 में मतभेद होने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। वह चार बार लोकसभा सदस्य रहे। भारत-चीन युद्ध के बाद 1963 में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। आपातकाल के दौरान उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। 19 मार्च 1982 को उनकी मृत्यु हो गई।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pahli Baar Avishvas Prastav Kaun Laya Tha