पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर कितनी महिला अधिकारियों की तैनात होंगी?

(A) पांच महिला अधिकारी
(B) दो महिला अधिकारी
(C) चार महिला अधिकारी
(D) सात महिला अधिकारी

Answer : दो महिला अधिकारी

Explanation : पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर दो महिला अधिकारियों सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी व सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह की तैनात होंगी। इनको 21 सितंबर 2020 को नौसेना की हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर यानी बतौर एयरबोर्न टेक्टीशियन चुना गया है। इनको युद्धपोत में क्रू के तौर पर तैनात किया जाएगा। अब तक महिलाओं की एंट्री फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित थी, जो समुद्र तट के पास ही टेक ऑफ और लैंडिंग करते थे। कुमुदिनी त्यागी व रीति सिंह पहली बार भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों में सेवा देंगी। ऑब्जर्वर कोर्स के तहत इन्हें एअर नेविगेशन, उड़ान प्रक्रियाओं, हवाई युद्ध में नियोजित रणनीति, पनडुब्बी रोधी युद्ध और हवाई हवाई प्रणाली संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। दोनों महिला अधिकारी नौसेना के 17 अधिकारियों के समूह का हिस्सा थीं।

माना जा रहा है कि ये दो अधिकारी नौसेना के नए एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों में उड़ान भरेंगी। एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों को अपनी श्रेणी में दुनिया में सबसे अत्याधुनिक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर माना जाता है। इसे दुश्मन के पोतों और पनडुब्बियों को डिटेक्ट करने और उन्हें उलझाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकहीड-मार्टिन द्वारा निर्मित हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंज़ूरी दी थी, जिसका मूल्य लगभग 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर था।
Tags : नौसेना
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pahli Bar Bhartiya Nausena Ke Yuddhapot Par Kitni Mahila Adhikariyon Ki Tainat Hongi