पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था?
(A) 570 ईसवी में
(B) 622 ईसवी में
(C) 642 ईसवी में
(D) 670 ईसवी में
Question Asked : [UPPCS (Pre) GS 1996]
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैंगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का में 570 ई. (हिजरी सं. से 53 वर्ष पूर्व) में हुआ था। उनके पिता अब्दुल्ला जो अब्दुल मुतालिव के पुत्र थे, कुरेश कबीले के थे। मोहम्मद साहब के जन्म से पहले ही उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। था। उनके दादा अब्दुल मुतालिव ने उनका पालन पोषण किया। खदीजा नामक एवं विधवा से इन्होंने विवाह किया। मोहम्मद साहब को चालीस वर्ष की अवस्था में मक्का के हीरा नामक गुफा में ईश्वर का सर्वप्रथम संदेश मिला 'अल्लाह के अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं है मोहम्मद उसका पैगंबर है।' मोहम्मद साहब ने पहला उपदेश अपनी पत्नी खदीजा को दिया जो उनकी पहली शिष्या बनी। इस्लाम के प्रचार के बाद 63 वर्ष की आयु में 632 ई. (10 हिजरी) में उनका स्वर्गवास हो गया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams