पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्म कब हुआ था?
(A) 570 ईसवी में
(B) 622 ईसवी में
(C) 642 ईसवी में
(D) 670 ईसवी में
Explanation : इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म मक्का में 570 ई. (हिजरी सं. से 53 वर्ष पूर्व) मेें हुआ था। उनके पिता अब्दुल्ला जो अब्दुल मुतालिव के पुत्र थे, कुरेश कबीले के थे। मोहम्मद साहब के जन्म से पहले ही उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। उनके दादा अब्दुल मुतालिव ने उनका पालन पोषण किया। खदीजा नामक एक विध्वा से उन्होंने विवाह किया। मुहम्मद साहब को चालीस वर्ष की अवस्था में मक्का की हीरा नामक गुफा में ईश्वर का सर्वप्रथम संदेश मिला ‘अल्लाह के अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं है मोहम्मद उसका पैगम्बर है।’ मोहम्मद साहब ने पहला उपदेश अपनी पत्नी खदीजा को दिया जो उनकी पहली शिष्या बनी। इस्लाम के प्रचार के बाद 63 वर्ष की आयु में 632 ई. (10 हिजरी) में उनका स्वर्गवास हो गया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams