पाकिस्तान की जेलों में कितने भारतीय बंद है?

(A) 32 भारतीय कैदी
(B) 45 भारतीय कैदी
(C) 48 भारतीय कैदी
(D) 65 भारतीय कैदी

Answer : 48 भारतीय कैदी

पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय बंद होने की खबर है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 19 जुलाई 2019 को यह जानकारी राज्यसभा में दी। बतादें कि 31 मई 2019 के आंकड़ों के अनुसार विदेशों में 8189 भारतीय कैदी बंद है। इनमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1811 भारतीय कैदी बंद हैं। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1160 भारतीय बंद हैं। विदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है। उन्होंने बताया ‘‘कई देशों में कड़े निजता कानूनों के कारण स्थानीय प्राधिकारी कैदियों के बारे में जानकारी तब तक साझा नहीं करते जब तक संबंधित व्यक्ति इस तरह की जानकारी के खुलासे की सहमति नहीं देता। यहां तक की जानकारी साझा करने वाले देश भी आम तौर पर बंदी बनाए गए विदेशियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते।’’मुरलीधरन ने बताया कि 2016 से अब तक खाड़ी क्षेत्र के देशों में कुल 3087 भारतीय नागरिकों को क्षमादान दिया गया है या उनकी सजा बदल दी गई है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी पाकिस्तान रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pakistan Ki Jelo Me Kitne Bhartiya Khaidi Band Hai