पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी क्या है?

What is the capital of Pakistan

(A) बैंकॉक
(B) प्रिटोरिया
(C) सियोल
(D) इस्लामाबाद

Answer : इस्लामाबाद (Islamabad)

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) है। भारत की स्वाधीनता के साथ-साथ पाकिस्तान भी एक स्वतंत्र राष्ट्र बनकर 14 अगस्त, 1947 को विश्व पटल पर आया। पाकिस्तान दक्षिण एशिया में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। इसका मैदानी भाग उर्वर है तथा अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। पाकिस्तान को एक अलग मुस्लिम राष्ट्र बनाये जाने का विचार सर्वप्रथम एक कवि-दार्शनिक मोहम्मद इकबाल द्वारा वर्ष 1930 में सामने लाया गया। इसे वर्ष 1940 में आॅल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता मो. अली जिन्ना द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इस देश का उद्भव विभाजन तथा उपनिवेशवाद की समाप्ति के बाद हुआ। इसके दो भाग पश्चिमी पाकिस्तान (वर्तमान पाकिस्तान) तथा पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) थे। वर्ष 1970 में चुनाव के बाद पूर्वी पाकिस्तान में आवामी लीग सत्ता में आयी तथा क्षेत्रीय स्वायत्ता की मांग की। गृहयुद्ध शुरु हुआ, जो दो सप्ताह तक चला। भारत के हस्तक्षेप द्वारा वर्ष 1971 ई. में पूर्वी पाकिस्तान एक नये देश बांग्लादेश जनतंत्रीय गणराज्य के रूप में सामने आया।
Tags : इस्लामाबाद पाकिस्तान राजधानी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pakistan Ki Rajdhani Kya Hai