पाकिस्तान की सीमा भारत के कितने राज्यों से लगती है?

(A) 7 राज्यों से
(B) 3 राज्यों से
(C) 6 राज्यों से
(D) केवल एक

Answer : 3 राज्यों से

Explanation : पाकिस्तान की सीमा भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से लगती है। पाकिस्तान से सटे तीन राज्य हैं– गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित भारत के सीमावर्ती देशों में से एक है, जिसकी राजधानी इस्लामाबाद है। पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल 7,96,095 वर्ग किमी और आबादी करीब 20 करोड़ है। इसलिए इसे विश्व का छठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश कहा जाता है। पाकिस्तान 14 अगस्त, 1947 को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। स्वतंत्रता के समय, पाकिस्तान का गठन दो क्षेत्रों यानी पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिम पाकिस्तान में हुआ था। 1971 के सिविल वॉर के बाद बांग्लादेश का गठन हुआ। भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित पश्चिम पाकिस्तान, पाकिस्तान गणराज्य बन गया और पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। यहां की प्रमुख भाषाएं उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो आदि हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

Answers by users

Sonu Kumar, October 18, 2021

I like your website and I will practice more questions on it.
Thank you sir.

Related Questions
Web Title : Pakistan Ki Seema Bharat Ke Kitne Rajyo Se Lagti Hai