पांच जगत वर्गीकरण किसने प्रतिपादित किया?

(A) एर्नस्ट मेयर
(B) आरएच व्हिटेकर
(C) एम डब्ल्यू वेजरिंग
(D) डी आई

Question Asked : SSC CGL 2017

Answer : आरएच व्हिटेकर (RH Whittaker)

पांच जगत वर्गीकरण आरएच व्हिटेकर (RH Whittaker) ने प्रतिपादित किया। उन्होंने वर्ष 1969 में पांच वर्गीकरण सिद्धांत दिया। कोशिका संरचना, कार्य क्षमता, पोषण एवं प्रजनन के आधार पर इन्होंने जीवों को पांच जगत में विभाजित किया – मोनेरा, प्रोटिस्टा, कवक, पादप तथा जंतु जगत। 1. मोनेरा जगत (KingdomMonera): इस जगत में प्रोकैरियोटिक जीव अर्थात् जीवाणु (Bacteria), सायनोबैक्टीरिया और आर्कीबैक्टीरिया शामिल हैं| 2. प्रोटिस्टा जगत (Kingdom Protista): इस जगत में एककोशिकीय यूकैरियोटिक जीव शामिल हैं | पादप व जंतु के बीच स्थित युग्लीना इसी जगत में शामिल है | 3. कवक जगत (Kingdom Fungi) : इसमें परजीवी तथा मृत पदार्थों पर भोजन के लिए निर्भर जीव शामिल है | इनकी कोशिका भित्ति काईटिन की बनी होती है | 4. पादप जगत (Kingdom Plantae): इस जगत में शैवाल व बहुकोशिकीय हरे पौधे शामिल हैं | 5. जंतु जगत (Kingdom Animal): इसमें सभी बहुकोशिकीय जंतु शामिल होते हैं | इसे ‘मेटाजोआ’ भी कहा जाता है |
Tags : जीव विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Panch Jagat Vargikaran Kisne Pratipadit Kiya