पाण्डेय वंश की राजधानी कहां थी?
(A) मदुरा
(B) उरैपुर
(C) तंजावुर
(D) उज्जिनी
Explanation : पाण्डेय वंश की राजधानी मदुरा थी। पांड्य वंश का प्रारम्भिक उल्लेख अष्टाय्यायी में मिलता है। इसके अतिरिक्त अशोक के अभिलेख, महाभारत एवं रामायण में भी पांड्य राज्य के विषय में जानकारी मिलती है। पाण्ड्य का राज चिन्ह मछली था। इसने भारत में 560 से 1300 ई तक राज किया। तमिल प्रदेश में पांड्य राजवंश का अधिकारदक्षिणी पूर्वी छोर पर था। उत्तर में पांड्य राज्य पुथुक्कट्टै राज्य तक फैला था; वल्लरु नदी इसकी उत्तरी सीमा थी। साधारणतया दक्षिणी त्रावणकोर और वर्तमान तिन्नेवली, मदुरा तथा रम्नाद जिले ही इसमें सम्मिलित थे। पाड्यों की राजधानी का नाम 'मदुरा' उत्तर भारत स्थित मथुरा के अनुकरण पर था पांडवों के साथ इनके सबंध की परंपरा की ओर संकेत करता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams