पैंगोलिन (Pangolin) क्या है- पैंगोलिन के बारे में जानकारी

What is the Padma Award

पैंगोलिन (Pangolin) के शरीर पर केराटिन के बने शल्क होते हैं, जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है। विश्व भर में पैंगोलिन की सात प्रजातियां पाई जाती है। इसके डायनासोर का वंशज माना जाता हैं, इसको डायनासोर का वंशज माना जाता हैं, क्योंकि इसकी हड्डियों का आकार और बनावट डायनासोर से मिलती है। यह जीव आकार में छोटा होता है। इस जीव के दांत नहीं होते हैं, जिस कारण यह अपनी जिह्रवा से शिकार करता है। इसकी जिह्रवा चींटीखोरों की तरह होती है, जिससे यह चींटी व दीमक खाने में सक्षम है और यही इसका मुख्य आहार भी है। भारत में यह जीव सिवनी, मंडला, अमरकंटक और कटनी के जंगलों में पाया जाता है। इसे भारत में सल्लू सांप भी कहते हैं। लगातार शिकार के चलते और जंगलों के कटने की वजह से इसका दिखना दुर्लभ सा हो गया है। इस वजह से पैंगोलिन की सभी जातियां अब संकटग्रस्त मानी जाती है।

Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : pangolin kya hai