पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच में हुआ था?

(A) बाबर एवं इब्राहीम लोदी के मध्य
(B) बाबर एवं राणा सांगा के मध्य
(C) शेरशाह सूरी एवं अकबर के मध्य
(D) हुमायूं एवं इब्राहीम लोदी के मध्य

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2012]

Answer : बाबर एवं इब्राहीम लोदी के मध्य

जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर ने अपने पांचवें भारतीय आक्रमण पानीपत के प्रथम युद्ध (21 अप्रैल, 1526 ई.) में पहली बार तोपों का प्रयोग किया था। यह युद्ध बाबर और अफगान शासक इब्राहीम लोदी के बीच हुआ था। इसमें इब्रा​हीम पराजित हुआ और मारा गया। पानीपत के युद्ध में बाबर ने उज्जबेकां की युद्ध नीति तुलगमा युद्ध पद्धति तथा तोपों को सजाने की उस्मानी विधि (रूमी विधि) का प्रयोग किया था। उसके तोपखाने का नेतृत्व उस्ताद अली और मुस्तफा खां नामक दो योग्य अधिकारियों ने किया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Panipat Ka Pratham Yudh Kiske Beech Mein Hua Tha