पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

(A) जे.जे.थॉमसन
(B) अर्नस्ट हैकल
(C) न्यूटन
(D) ए.जी. टेन्सले

Answer : अर्नस्ट हैकल ने

Explanation : पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम जर्मन प्राणिशास्त्री अर्नस्ट हैकल ने 1866 ई. में किया था। उनके अनुसार 'वातावरण और जीव-समुदाय के पारस्परिक सम्बन्धों के अध्ययन को, पारिस्थितिकी कहते हैं।' इससे न केवल जीव एवं उनके निवास स्थान के सम्पूर्ण जैविक-अजैविक संघटकों के अध्ययन का बोध होता है, बल्कि इनके अंतर्सम्बन्धों की जटिल प्रक्रिया की भी जानकारी मिलती है। जबकि पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अंग्रेज पारिस्थितिकीविद् ए.जी. टेन्सले ने अपनी पुस्तक 'Ecology' (1935) में किया था।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Paristhitiki Shabd Ka Prayog Sarvapratham Kisne Kiya