परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कौन है?

Who is the chairman of the Atomic Energy Commission of India

(A) डॉ॰ शेखर बासु
(B) कमलेश नीलकंठ व्यास
(C) अनुराग सिन्हा
(D) रतन कुमार सिन्हा

organisations-heads

Answer : कमलेश नीलकंठ व्यास

परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास है। भाभा परमाणु अनुसंधान (BARC) केन्द्र के निदेशक रहे परमाणु वैज्ञानिक कमलेश नीलकंठ व्यास भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव व परमाणु ऊर्जा आयोग (Atomic Energy Commission-AEC) के चेयरमैन सितम्बर 2018 में बनाए गए हैं। इस पद पर शेखर बसु जिनका बढ़ा हुआ कार्यकाल जो 19 सितम्बर को समाप्त हुआ था, का स्थान श्री नीलकंठ व्यास ने लिया है। श्री व्यास का इस पद पर कार्यकाल 3 मई, 2021 तक अथवा 64 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेगा। कमलेश नीलकंठ व्यास MS विश्वविद्यालय, वडोदरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक हैं। 1979 में BARC प्रशिक्षण स्कूल में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, वह BARC के रिएक्टर इंजीनियरिंग डिवीजन के ईंधन डिजाइन और विकास खंड में शामिल हो गए थे। उन्हें भारतीय न्यूक्लियर सोसाइटी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार 2011, होमी भाभा विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2006, 2007, 2008, 2012 और 2013 में DAE पुरस्कार समेत कई पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। वह इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियर्स के फेलो भी हैं।
Tags : अध्यक्ष कौन क्या है प्रमुख पदाधिकारी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Parmanu Urja Aayog Ke Adhyaksh Kaun Hai