भगवान पार्श्वनाथ जयंती 2021 में कब है?

Answer : 9 जनवरी को

Explanation : भगवान पार्श्वनाथ जयंती 2021 में 9 जनवरी को है। र्तीथकर पार्श्वनाथ का जन्म बनारस के राजा अश्वसेन और रानी वामादेवी के यहां पौष कृष्ण एकादशी (इस बार 9 जनवरी) के दिन हुआ था। तीस वर्ष की अवस्था में एक दिन राजसभा में ‘ऋषभदेव चरित’ सुनकर उन्हें वैराग्य हो गया। पौष कृष्ण एकादशी को अश्ववन में जाकर उन्होंने दीक्षा ग्रहण की और तीन माह कठोर तप किया। फलाहार करना, दिगंबर रहकर पैदल विहार कर धर्मोपदेश देना, रात्रि में मौन रहना आदि उनकी दिनचर्या थी। श्रवण शुक्ल सप्तमी के दिन सम्मेदशिखरजी पर्वत पर मोक्ष प्राप्त कर लिया, जो अब झारखंड प्रांत में स्थित है और जैन समुदाय का प्रमुख तीर्थस्थान है। पार्श्वनाथ सामाजिक क्रांति के प्रणोता हैं। उन्होंने अहिंसा की व्याप्ति को व्यक्ति तक विस्तृत कर सामाजिक जीवन में प्रवेश दिया, जो अभूतपूर्व क्रांति थी। उनका कहना था कि हर व्यक्ति के प्रति सहज करुणा और कल्याण की भावना रखें।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Parshwanath Jayanti Kab Hai