पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में भारत का स्थान कौन सा है?

(A) 168वां स्थान
(B) 166वां स्थान
(C) 178वां स्थान
(D) 180वां स्थान

Answer : 180वां स्थान

Explanation : पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 में भारत का 180वां स्थान है। जो कि सबसे अंतिम स्थान है। इसकी रैंकिंग में डेनमार्क पहले स्थान पर है। जबकि अमेरिका 43वें, फ्रांस 12वें, जर्मनी 13वें, ऑस्ट्रेलिया 17वें, इटली 23वें स्थान पर और जापान 25वें स्थान पर है। पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 (Environmental Performance Index-2022) में टॉप-10 देश हैं– डेनमार्क, यूनाइटेड किंगडम, फिनलैंड, माल्टा, स्वीडन, लग्जमबर्ग, स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और आइसलैंड। यह सूचकांक येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार एक विश्लेषण है। जो दुनिया भर में स्थिरता की स्थिति का डेटा-संचालित मूल्यांकन देता है। ईपीआई द्वारा 180 देशों को रैंक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले 40 प्रदर्शन कारकों में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और जैव विविधता शामिल हैं। पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में भारत 18.9 के कुल स्कोर के साथ 180वें स्थान पर रहा है और पिछले एक दशक में प्रदर्शन में 0.6 अंकों की गिरावट आई है। बता दें भारत के पड़ोसी देशों ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिसमें पाकिस्तान 176वें और बांग्लादेश 177वें स्थान पर है।
Tags : पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक विभिन्न सूचकांक में भारत का स्थान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Paryavaran Pradarshan Suchkank 2022 Mein Bharat Ka Sthan Kya Hai