पर्यावरणीय शिक्षा का उद्देश्य क्या है?

(A) पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण
(B) पर्यावरण के संसाधनों का अधिकतम उपयोग
(C) पर्यावरण के संसाधनों का न्यूनतम उपयोग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer : पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण

Explanation : पर्यावरणीय शिक्षा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना भी इसका उद्देश्य होता है। पर्यावरण शिक्षा के द्वारा बताया जाता है कि प्राकृतिक पर्यावरण के तरीके और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को कैसे व्यवस्थित रखना चाहिए? इससे संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्यावरण शिक्षा आवश्यक कौशल और विशेष ज्ञान को प्रदान करता है। इस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान प्रदान कराना, जागरूकता पैदा करना, चिंतन का एक दृष्टिकोण पैदा करना और पर्यावरणीय चुनौतियों को नियंत्रित करने के आवश्यक कौशल को प्रदान करना है। 1972 में यूनेस्को द्वारा आयोजित मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के बाद ई.ई. ने वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा हासिल की थी। इस सम्मेलन के तुरंत बाद यूनेस्को ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम (आई.ई.ई.पी) की भी शुरूआत की थी।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Paryavarniy Shiksha Ka Uddeshya Kya Hai