पशुपति मुहर में कितने जानवर अंकित है?

(A) 3 जानवर
(B) 4 जानवर
(C) 5 जानवर
(D) 6 जानवर

Answer : 6 जानवर

Explanation : मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति मुहर में 6 जानवर अंकित है। बकि जानवरों के कुल प्रकार 5 हैं। इस आकृति को शिव (हिंदू धर्म) का रूप माना है। जो कि योग की मुद्रा में दर्शाया गया है। पैरो के नीचे 2 मोर अंकित थे। पशुपति शिव मुहर को जान मार्शल ने आद्यशिव की संज्ञा दी थी। इसमें एक त्रिमुखी पुरुष को एक चौकी पर पद्ममासन मुद्रा में बैठे हुए दिखाया गया है। उसके सिर में सींग है तथा कलाई से कंधे तक उसकी दोनों भुजाएं चूड़ियों से युक्त है। उसके दायीं व बाघ व हाथी, बायीं ओर गैंडा व भैंसा तथा चौकी के नीचे 2 हिरण उत्कीर्ण है। आरंभिक धार्मिक ग्रंथ ऋग्वेद में रुद्र नामक देवता का उल्लेख मिलता है। जो बाद में पौराणिक कथाओं में शिव के लिए प्रयुक्त नाम है ले​किन शिव के विपरीत रूद्र को ऋग्वेद में न तो पशुपति (मवेशी स्वामी) और न ही एक योगी के रूप में दिखाया गया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pashupati Muhar Mein Kitne Janwar Ankit Hai