पाटलिपुत्र की स्थापना किसने की थी?

(A) अशोक
(B) बिम्बिसार
(C) महापद्मनन्द
(D) उदयन

Answer : उदयन

Explanation : पाटलिपुत्र की स्थापना उदयन ने की थी। इसकी स्थापना सम्राट अजातशत्रु के उत्तराधिकारी 'उदयिन' ने अपनी राजधानी को राजगिरा से पाटलिपुत्र स्थानांतरित करने के लिए की थी। जिसके बाद चन्द्रगुप्त मौर्य ने यहां साम्राज्य स्थापित कर अपनी राजधानी बनाई। पाटलिपुत्र बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम है। पवित्र गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसे इस शहर को लगभग 2000 वर्ष पूर्व पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। पाटलीपुत्र अथवा पाटलिपुत्र प्राचीन समय से ही भारत के प्रमुख नगरों में गिना जाता था। ईसा पूर्व मेगास्थनीज ने अपने भारत भ्रमण के पश्चात् लिखी अपनी पुस्तक 'इंडिका' में पटना नगर का उल्लेख किया है।
Tags : बिहार राजधानी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Patliputra Ki Sthapna Kisne Ki Thi