पटना युवक संघ की स्थापना किसने की थी?

(A) राय महेंद्र प्रताप
(B) फणीन्द्र नाथ घोष
(C) मणीन्द्र नारायण राय
(D) कृष्णवल्लभ सहाय

Answer : मणीन्द्र नारायण राय

Explanation : पटना युवक संघ की स्थापना मणीन्द्र नारायण राय ने 1927 में की थी। इसमें फूलन प्रसाद वर्मा, कृष्णवल्लभ सहाय, वृजनंदन प्रसाद आदि शामिल थे। कृष्णवल्लभ सहाय भारत के स्वतंत्रता के बाद बिहार के राजस्व मंत्री बने और इसके पश्चात एकीकृत बिहार के तीसरे मुख्यमंत्री बने। ब्रिटिश भारत सरकार द्वारा प्रांतीय स्वायत्तता प्रदान किए जाने के पश्चात कृष्णवल्लभ सहाय 1936 में बिहार विधान सभा के लिए चुने गए थे। 1937 में श्री कृष्ण सिन्हा के नेतृत्व में मत्रिमंडल का गठन किया गया। इस मंत्रीमंडल में इनको संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। हालाँकि यह सरकार अपना कार्यकाल द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण पूरा नहीं कर सकी एवं 1939 में भारतीयों को युद्ध में शामिल किए जाने के मुद्दे को ले कर मंत्रीमंडल ने इस्तीफा दे दिया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Patna Yuvak Sangh Ki Sthapna Kisne Ki Thi