पर्ल ऑफ साइबेरिया कहा जाता है?

(A) बैकाल झील को
(B) ग्रेड बेयर झील को
(C) करदा झील को
(D) लिंकनबर झील को

Question Asked : UPPSC 2015

Answer : बैकाल झील को

पर्ल ऑफ साइबेरिया बैकाल झील को कहा जाता है। विश्व की सर्वाधिक गहरी झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित बैकाल झील है। इसकी गहराई 1638 मीटर/5369 फीट है। इसे ही 'पर्ल ऑफ साइबेरिया' कहा जाता है। यह रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में स्थित है। बैकाल विश्व की सर्वाधिक गहरी व दुनिया की सबसे प्राचीन झील है। इस झील का आकार एक पतले, लम्बे नए चाँद की तरह है। यह झील 3 करोड़ वर्ष से लगातार बनी हुई है और इसकी औसत गहराई 744.4 मीटर है। बतादें कि कैस्पियन सागर विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील है, बयकाल का स्थान दूसरे नंबर पर आता है। क्योंकि कैस्पियन का पानी खारा है, इसलिए बैकाल दुनिया की सब से बड़ी मीठे पानी की झील है।
Tags : झील भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pearl Of Siberia Kise Kaha Jata Hai