पेशवा राज्य का संस्थापक कौन था?
(A) बालाजी विश्वनाथ
(B) बाजीराव
(C) बालाजी बाजी राव
(D) माधव राव
Question Asked : [RAS/RTS (Pre) Opt. History 1995-96
पेशवा राज्य का संस्थापक बालाजी विश्वनाथ था। यह 1713 से 1720 तक पेशवा रहा। इसने बिखरे हुए मराठों को पुन: शाहू के पक्ष में एकत्र किया। इसने मराठा साम्राज्य को पुन: स्थापित करने का प्रयास किया। शून्य से लेकर पेशवा के महत्वपूर्ण पद का सफर तय करने वाले बालाजी विश्वनाथ का 2 अप्रैल, 1720 को देहांत हो गया। इसके बाद बाजीराव प्रथम, बालजी आदि पेशवा बने।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams