फटती छाती मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

(A) कुढ़न होना
(B) कांपना
(C) अकड़कर चलना
(D) दुख से हृदय व्यथित होना

Answer : दुख से हृदय व्यथित होना

Explanation : फटती छाती मुहावरे का अर्थ हैं– दुख से हृदय व्यथित होना। फटती छाती मुहावरे का वाक्य प्रयोग – 1. दो जून की रोटी को तरसते लोगों को देखकर छाती फटती है। क्या इन्हीं दिनों के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। काला पानी का दंश झेला। आखिर कब गरीबी से लोगों को मुक्ति मिलेगी। 2. घोर पतन का युग है लोग अपनी मां को मां कहने में शर्म महसूस करते है यह देखकर फटती छाती है। मुहावरा शब्द एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ होता है–अभ्यास करना। मुहावरे वाक्य के अंश होते हैं। मुहावरों से सामान्य अर्थ नहीं बल्कि, विशेष अर्थ निकलता है। इनके प्रयोग से भाषा में सरसता व रोचकता आ जाती है। इनका प्रयोग वाक्यों में ही जाने वाली अन्य बातों के साथ जुड़कर होता है। वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया जाता है, अर्थों का नहीं। हिंदी के कुछ विद्वान मुहावरा को वाग्धारा अथवा रोजमर्रा भी कहते है। किंतु प्रचलित भाषा में मुहावरा ही है।
Tags : मुहावरे सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Phatti Chhati Muhavare Ka Arth