प्लेन टाइगर तितली का वैज्ञानिक नाम क्या है?

(A) मस्का डोमेस्टिका
(B) ऑक्सीमेन्ट टेन्यूफ़्लोरम
(C) डनॉस क्रिसपस
(D) इक्विस असिनस

scientific-name

Answer : डनॉस क्रिसपस

Explanation : प्लेन टाइगर तितली का वैज्ञानिक नाम डनॉस क्रिसपस है। नारंगी और गेरुए रंग की प्लेन टाइगर (Plane Tiger) तितली पहाड़ी इलाकों को छोड़कर भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाई जाती है। यह ति​तली ज्यादातर अलग थलग उगे फूलों पर बैठती है और पंख फैलाकर धूप सेकती है। इसके पंखों की लंबाई 6 7 सेंटीमीटर होती है। बरसात में इसका रंग और भी चटख हो जाता है। प्लेन टाइगर ऑक या मदार के पेड़ पर अपने अंडे देती है। इसी की पत्तियां खाकर इसकी इल्ली (कैटर पिलर) जीवित रहता है और प्यूपा में तब्दील हो जाता है। ऑक की पत्तियां खाने के चलते इसके अंदर भी कुछ जहरीले तत्व चले जाते हैं, जिसके चलते इसे खाने से पक्षी भी परहेज करते हैं। प्लेन टाइगर तितली को शहरी वातावरण ज्यादा पसंद आता है। भारत के अलावा यह अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी पाई जाती है। बता दे कि महाराष्ट्र ने ब्लू मॉरमॉन और केरल ने बुद्ध मयूरी को अपनी राज्य तितली घोषित किया है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Plane Tiger Titli Ka Vaigyanik Naam Kya Hai