प्रकाश संश्लेषण कौन सा परिवर्तन है?

(A) भौतिक परिवर्तन
(B) रसायनिक परिवर्तन
(C) शारीरिक परिवर्तन
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : रसायनिक परिवर्तन

Explanation : प्रकाश संश्लेषण रसायनिक परिवर्तन है। प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड ( Carbon dioxide) नामक गैस और जल मिलकर एक खाद्य पदार्थ बनाते हैं जो कि एकदम नया पदार्थ है और रासायनिक परिवर्तन में सदैव नया पदार्थ बनता है। वह परिवर्तन जिनमें नये पदार्थों का निर्माण होता है, रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) कहलाते हैं। इनमें मूल पदार्थ का रासायनिक संघटन और उसकी अणु संरचना या केवल अणु संरचना बदल जाती है। ये परिवर्तन प्राय: स्थायी होते हैं। रासायनिक परिवर्तनों में ऊर्जा परिवर्तन भौतिक परिवर्तनों की अपेक्षाकृत अधिक होते हैं। पदार्थों का जलना, दूध का खट्टा होना, जंग लगना, किण्वन, अपघटन अभिक्रियाऐं, संयोजन अभिक्रियाऐं आदि रासायनिक परिवर्तन है।
Tags : रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prakash Sanshleshan Konsa Parivartan Hai