प्राण कृष्ण पारिजा कौन थे?
(A) लेखक
(B) अर्थशास्त्री
(C) वनस्पति विज्ञानी
(D) जंतु विज्ञानी
Answer : वनस्पति विज्ञानी
Explanation : प्राण कृष्ण पारिजा भारत के प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी थे। इनका जन्म 1 अप्रैल 1891 में ओडिशा के कटक में हुआ था। छात्रवृत्ति प्राप्त कर ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से वनस्पति विज्ञान का अध्ययन किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किए गए। पढ़ाई पूरी कर भारत लौट आए तथा बीएचयू व उत्कल विश्वविद्यालय में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से वनस्पति विज्ञान का अध्ययन करने के कारण ये इस विषय में वहां से पुरस्कार पाने वाले भारत के प्रथम भारतीय छात्र बने। पत्ताें में श्वसन एवं पौधों में हीट रजिस्टेंस के क्षेत्र में विशेष शोध किया था। 1955 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किए गए। विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। दो जून, 1978 को उनका निधन हो गया।
....अगला सवाल पढ़े