प्रथम गणतंत्र दिवस के समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे?

(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(D) ज़ाकिर हुसैन

Answer : डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Explanation : प्रथम गणतंत्र दिवस के समय भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। उसी के बाद से हर साल 26 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। जिनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक रहा। वे एकमात्र राष्ट्रपति थे जो कि दो बार रष्ट्रपति बने। 3 दिसंबर 1884 को जन्में राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। राष्ट्रपति होने के अलावा वे भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 तक कृषि और खाद्यमंत्री भी रहे। 1962 में उन्हें भारत रत्‍न की सर्वश्रेष्ठ उपाधि से सम्मानित किया। पटना के निकट सदाकत आश्रम में 28 फ़रवरी 1963 को ​उनका निधन हुआ।
Tags : गणतंत्र दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pratham Gantantra Diwas Ke Samay Bharat Ke Rashtrapati Kaun The