प्रत्येक वर्ष कितने नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं?

(A) 5 पुरस्कार
(B) 7 पुरस्कार
(C) 4 पुरस्कार
(D) 6 पुरस्कार

Question Asked : UPSSSC Exam 2016

Answer : 6 पुरस्कार

प्रत्येक वर्ष 6 क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में शांति, साहित्य, भौतिक, रसायन, चिकित्सा और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pratyek Varsh Kitne Nobel Puraskar Diye Jate Hain