प्रायद्वीप पठार की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

(A) नर्मदा नदी
(B) ताप्ती नदी
(C) कृष्णा नदी
(D) गोदावरी नदी

Answer : गोदावरी नदी

Explanation : प्रायद्वीप पठार की सबसे लंबी नदी गोदावरी है। यह नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिमी घाट पर स्थित त्र्यंबक गांव से निकलती है। आंध्र प्रदेश में मछलीपट्टनम के निकट यह नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। गोदावरी नदी की लंबाई 1,465 किमी है। इसका अपवाह क्षेत्र 3.13 लाख वर्ग किमी है। इसके अपवाह क्षेत्र का 50% महाराष्ट्र तथा शेष कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में है। गोदावरी को वृद्ध गंगा और दक्षिण की गंगा के नाम से जाना जाता है।
Tags : गोदावरी नदी भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Praydeep Pathar Ki Sabse Lambi Nadi Kaun Si Hai