पृथ्वी की सतह से ओजोन परत की ऊंचाई कितनी है?

(A) 10-20 किमी.
(B) 40-50 किमी.
(C) 70-80 किमी.
(D) 110-120 किमी.

Answer : 40-50 किमी.

Explanation : क्षोभ सीमा के बाद 20-50 किमी. की ऊंचाई तक समताप मंडल होता है। इस मंडल में क्षोभ सीमा से ऊपर कुछ ऊंचाई तक (25 किमी. तक) तापमान में समता पायी जाती है किन्तु उसके बाद तापमान में वृद्धि होती है। समताप मंडल में मौसम की हलचलों का प्रभाव बहुत कम होता है जिसके कारण इस मण्डल में वायुयान उड़ाना सुरक्षित माना जाता है। इस मंडल में बादल का अभाव पाया जाता है। मुख्यत: इस मंडल में ही ओजोन मंडल (20-30 किमी.) अवस्थित होता है। ओजोन मंडल, समताप मंडल के सबसे निचले भाग में उपस्थित होता है। ओजोन का सर्वाधिक संकेन्द्रण 25 से 35 किमी. के बीच होता है। ज्ञातव्य है कि ओजोन में (O3) ऑक्सीजन के अणु होते हैंं यह एक छतरी की भांति सूर्य की पराबैंगनी किरणों को रोक कर पृथ्वी के जीवों की रक्षा करती है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prithvi Ki Satah Se Ozone Parat Ki Unchai Kitni Hai