पृथ्वी की त्रिज्या कितनी है?

(A) 5300 किलोमीटर
(B) 6371 किलोमीटर
(C) 10,000 किलोमीटर
(D) 8,330 किलोमीटर

Answer : 6371 किलोमीटर

Explanation : पृथ्वी की त्रिज्या 6371 किलोमीटर है। पृथ्वी की सतह से केंद्र तक की दूरी को पृथ्वी की त्रिज्या कहा जाता है। बता दे​ कि पृथ्वी एक लध्वभ गोलाभ (Oblate Spheroid) है, अर्थात् ऐसी गेंद जो लगभग गोलीय है, परन्तु ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ा उभार लिए हुए है। पृथ्वी के भूमध्य रेखीय तथा ध्रुवीय व्यास क्रमश: 12,756 किमी. तथा 12,713 किमी. हैं।
पृथ्वी के आंतरिक भाग को तीन वृहत् मण्डलों या परतों में विभाजित किया जा सकता है, ये तीन मण्डल या परतें इस प्रकार हैं–
1. भू-पटल (Crust) : यह पृथ्वी की सबसे बाहरी परत है। इसे सियाल (Sial) भी कहते हैं। यह सिलिका + एल्यूमीनियम से निर्मित है। इसमें अवसादी एवं ग्रेनाइट चट्टानों की प्रधानता है। भूकम्पीय तरंगों की गति के आधार पर भू-पटल को दो भागों में विभाजित किया गया है
(i) ऊपरी परत – इसमें मुख्यत: ग्रेनाइट चट्टानें पाई जाती हैं जिसके द्वारा महाद्वीपों का निर्माण हुआ है। इस परत में सिलिका एवं एल्यूमीनियम जैसे तत्वों की प्रधानता है, अत: इसे सियाल (Sial) भी कहा जाता है। इसका औसत घनत्व 2-7 है।
(ii) निम्न परत– इसमें बेसाल्ट चट्टानों की अविच्छिन्न परत पाई जाती है, जिसके द्वारा महाद्वीपीय सतह का निर्माण हुआ है। यह मुख्यत: सिलिका (Si) एवं मैग्नीशियम (Mg) से मिलकर बनी है, अत: इसे सीमा कहा जाता है। इसका औसत घनत्व 3.0 है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prithvi Ki Trijya Kitni Hai