पृथ्वी से चंद्रमा कितना बड़ा है?

(A) एक तिहाई
(B) एक चौथाई
(C) आधा
(D) बड़ा नहीं बल्कि छोटा है

sun

Answer : बड़ा नहीं बल्कि छोटा है

Explanation : पृथ्वी से चंद्रमा बड़ा नहीं बल्कि छोटा है। चंद्रमा का व्यास 2,159 मील (3,476 किलोमीटर) है और यह पृथ्वी के आकार का लगभग एक-चौथाई है। चंद्रमा का वजन पृथ्वी से लगभग 80 गुना कम है। चंद्रमा की गुरूत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण शक्ति के छठे भाग के बराबर है। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर 27 दिन 7 घंटे, 43 मिनट 11.47 सेकंड में एक चक्कर लगाता है। चंद्रमा का घूर्णन काल एवं परिक्रमण काल समान होने के कारण ही इसका केवल एक ही सतह दिखाई देता है। चंद्रमा की पृथ्वी से औसत दूरी 382 हजार किमी है। जब चंद्रमा एवं पृथ्वी के बीच की दूरी 364 हजार किमी निकटतम होती है। तो उसे पेरीजी (Perigee) कहते है तथा जब चंद्रमा एवं पृथ्वी के बीच की दूरी 406 हजार किमी अधिकतम होती है तो उसे एपोजी (Apogee) कहते है।
Tags : चंद्रमा भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prithvi Se Chandrama Kitna Bada Hai