पंजाब का क्षेत्रफल कितना है?

What is the total area of Punjab

(A) 94,163 वर्ग किमी
(B) 308,245 वर्ग किमी
(C) 11,297 वर्ग किमी
(D) 50,362 वर्ग किमी

Answer : 50,362 वर्ग किमी

पंजाब का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किमी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पूर्वी पंजाब की आठ रियासतों को मिलाकर नए 'पेप्सू' राज्य अर्थात् पूर्वी पंजाब राज्य संघ पटियाला का निर्माण किया गया तथा पटियाला इसकी राजधानी बनाई गई। वर्ष 1956 में पेप्सू को पंजाब में मिला दिया गया तथा वर्ष 1966 में पंजाब के कुछ हिस्से को निकालकर हरियाणा राज्य बनाया गया। पंजाब 1849 ई. में ब्रिटिश शासन के अधीन था। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत-पाक विभाजन हुआ तथा पंजाब के दो हिस्सों में बांट दिया गया — पूर्वी पंजाब तथा पश्चिमी पंजाब (लाहौर)। इसकी सीमाएं उत्तर में जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण्पा में हरियाणा एवं राजस्थान तथा पश्चिम में पाकिस्तान है। नदियों की बहुलता की वजह से राज्य का अधिकांश भू-भाग उपजाऊ है। राज्य का दक्षिण-पश्चिमी भाग अर्द्ध-शुष्क एवं मरुस्थलीय स्थलाकृतियों को प्रस्तुत करता है। राज्य का उत्तर-पूर्वी भाग, जो हिमाचल के गिरिपदीय प्रदेश का भाग है, एक उच्चावच अथवा ऊबड़-खाबड़ स्थलाकृति को प्रस्तुत करता है।
Tags : पंजाब
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Punjab Ka Kshetraphal Kitna Hai