पंजाब के राज्यपाल कौन है 2022

(A) वी.पी. सिंह बदनोर
(B) बनवारीलाल पुरोहित
(C) कप्तान सिंह सोलंकी
(D) जनरल सुनिथ फ्रैंसिस रोडगिस

Answer : बनवारीलाल पुरोहित

Explanation : पंजाब के वर्तमान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 27 अगस्त 2021 को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पुरोहित पंजाब में स्थायी व्यवस्था होने तक राज्यपाल का कामकाज देखेंगे। इससे पहले पंजाब में वीपी सिंह बदनौर राज्यपाल हैं। उनका कार्यकाल 22 अगस्त 2021 को खत्म हो गया था। बता दें, पंजाब के राज्यपाल की चंडीगढ़ में अहम भूमिका होती है, क्योंकि वह चंडीगढ़ के प्रशासक भी होते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन सीधे-सीधे भूमिका में होते हैं।

राष्ट्रपति के बयान में कहा गया है कि अपने कर्तव्यों के अलावा बनवारीलाल पुरोहित पदभार संभालने की तिथि से नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब के राज्यपाल का काम देखेंगे। पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के अलावा राष्ट्रपति ने पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के रूप में कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियमित व्यवस्था होने तक अस्थायी तौर पर नियुक्त किया।
Tags : पंजाब भारत के राज्यपाल
Useful for : UPSC, PCS, Bank, SSC, Railway
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Punjab Ke Rajyapal Kaun Hai