पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान कौन था?
(A) अबुल फजल
(B) अलबरूनी
(C) अमीर खुसरो
(D) दादा शिकोह
Question Asked : [UPPSC (Pre) Opt. History 2003]
अलबरूनी प्रथम मुसलमान था जिसने पुराणों का अध्ययन किया। 'किताबुलहिंद' उनकी एक अनुपम कृति है। उसने भारत में धार्मिक तथा वैज्ञानिक पुस्तकों को पढ़ा और विभिन्न विषयों के ऐसे पंडितों से मिला जो उन्हें मूल पुस्तकें समझाने और उनके द्वारा उठाई गयी समस्याओं पर विचार-विमर्श करने को तैयार थे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने के कारण धार्मिक पूर्वाग्रह उनके ज्ञानात्मक गुणों को विकृत नहीं कर पाते थे। उन्होंने अनेक संस्कृत रचनाओं का उपयोग किया, जिनमें ब्रह्मपुत्र, बलभद्र तथा वराहमिहिर की रचनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उन्होंने जगह-जगह भगवद्गीता, विष्णु पुराण और वायु-पुराण को उद्धत किया है। उन्होने कपिल के सांख्य और पतंजलि की रचना का भी उल्लेख किया है। वे किसी खास विषय पर भारतीय विद्वानों के विचारों को जानने के लिए काफी परिश्रम करते थे। अलबरूनी पहला मुसलमान था जिसने इस प्रकार के अध्ययन किये।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams