पुर्तगालियों ने गोवा पर कब अधिकार किया था?

(A) मार्च 1508
(B) अप्रैल 1509
(C) मार्च 1510
(D) अगस्त 1515

Question Asked : SSC CPO SI 2003

Answer : मार्च 1510

Explanation : पुर्तगालियों ने गोवा पर मार्च 1510 में अधिकार किया था। इस इस शहर पर मार्च 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों का आक्रमण हुआ। गोवा बिना किसी संघर्ष के पुर्तगालियों के कब्जे में आ गया। पुर्तगालियों को गोवा से दूर रखने के लिए यूसूफ आदिल खां ने हमला किया। शुरू में उन्होंने पुर्तगाली सेना को रोक तो दिया लेकिन बाद में अल्बुकर्क ज्यादा बड़ी सेना के साथ लौटे और एक दुःसाहसी प्रतिरोध पर विजय प्राप्त कर उन्होंने शहर पर फिर से कब्जा कर लिया और एक हिन्दू तिमोजा को गोवा का प्रशासक नियुक्त किया। गोवा पूर्व दिशा में समूचे पुर्तगाली साम्राज्य की राजधानी बन गया। इसे लिस्बन के समान नागरिक अधिकार दिए गए और 1575 से 1600 के बीच यह उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा।

बता दे कि भारतीय सेना ने 2 दिसंबर को 'गोवा मुक्ति' अभियान शुरू किया था। वायु सेना ने 8 और 9 दिसंबर को पुर्तगालियों के ठिकाने पर अचूक बमबारी की। भारतीय थल सेना और वायु सेना के हमलों से पुर्तगाली तिलमिला गए। इस तरह 19 दिसंबर, 1961 को तत्कालीन पुर्तगाली गवर्नर मैन्यू वासलो डे सिल्वा ने भारत के सामने समर्पण समझौते पर दस्तखत कर दिए। इस तरह भारत ने गोवा और दमन दीव को मुक्त करा लिया और वहां से पुर्तगालियों के 451 साल पुराने औपनिवेशक शासन को खत्म कर दिया। 19 दिसंबर, 1961 को गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया गया। 19 दिसंबर को गोवा में मुक्ति दिवस मनाया जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गोवा
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Purtgaliyon Ne Goa Par Kab Adhikar Kiya Tha