FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन करेगा?

(A) राजस्थान
(B) उत्तर प्रदेश
(C) ओडिशा
(D) केरल

Answer : ओडिशा

Explanation : FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी ओडिशा करेगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) के अनुसार यह टूर्नामेंट दो स्थानों, भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। साल 2018 का पुरुषों का हॉकी विश्व कप भी ओडिशा द्वारा आयोजित किया गया था। वर्ष 2023 टूर्नामेंट पुरुषों के FIH हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण होगा। यह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। FIH हॉकी विश्व कप प्रत्येक चार साल के बाद आयोजित किया जाता है।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Purush Hockey Vishwa Cup 2023 Ki Mejabani Kaun Karga