पुत्रदा एकादशी 2022 में कब है?

Answer : 13 जनवरी 2022 (गुरुवार)

पुत्रदा एकादशी 2022 में 13 जनवरी (गुरुवार) को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है। सुबह स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के पश्चात श्रीहरि का ध्यान करना चाहिए। इस व्रत के नाम के अनुसार ही इसका फल है। जिन व्यक्तियों को संतान होने में बाधाएं आती है अथवा जो व्यक्ति पुत्र प्राप्ति की कामना करते हैं उनके लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत ही शुभफलदायक होता है। इसलिए संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को व्यक्ति विशेष को अवश्य रखना चाहिए, जिससे उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सके।

पुत्रदा एकादशी की व्रत कथा: भद्रावतीपुरी में राजा सुकेतुमान राज्य करते थे। उनकी रानी का नाम चंपा था। उनके यहां कोई संतान नहीं थी, इसलिए दोनों पति-पत्नी सदा चिंता में रहते थे। इसी चिंता में एक दिन राजा सुकेतुमान वन में चले गए। वहां बहुत से मुनि वेद पाठ कर रहे थे। राजा ने उन सभी मुनियों की वंदना की। मुनियों ने पुत्रदा एकदाशी का व्रत करने के लिए कहा। ऋषियों के कहने पर राजा ने पुत्रदा एकादशी का व्रत किया। उचित समय आने पर रानी ने एक तेजस्वी पुत्र को जन्म दिया, जिसने न्यायपूर्वक शासन किया।
Tags : व्रत पर्व और त्यौहार
Related Questions
Web Title : Putrada Ekadashi Kab Hai