पिग्मी कहाँ के निवासी हैं?

(A) अफ्रीका
(B) एशिया
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) दक्षिणी अमेरिका

Answer : अफ्रीका

Explanation : पिग्मी अफ्रीका के निवासी हैं। अफ्रीका महाद्वीप के कांगो बेसिन के बेल्जियम कांगो, गैबोन, युगाण्डा आदि के सघन वनों में पिग्मी जाति के लोग निवास करते हैं। कुछ पिग्मी दक्षिण-पूर्वी एशिया के फिलीपीन्स के वन क्षेत्रों आमेटा तथा न्यूगिनी के वनों में भी पाये जाते हैं। ये नीग्रिटो प्रजाति के लोग हैंं इनकी अर्थव्यवस्था का आधार आखेट है दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी अमेजन बेसिन में निवास करने वाली जाति बौरो आदिम कृषक के रूप में निवास करती है। शारीरिक गठन की दृष्टि से बोरो अमरीका के रेड इंडियन के समान हैं। बोरो जाति के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है खिरगीज मध्य एशिया में सोवियत संघ के किर्गिस्तान गणराज्य में पामीर उच्च भूमि और थ्यान-यान पर्वतमाला के क्षेत्र में निवास करते हैं। ये मंगोल प्रजाति के होते हैं। ये पशुपालन करते हैं। इनका पशुचारण चलवासी है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pygmy Kaha Ke Niwasi Hai