क्वांटम कम्प्यूटर क्या है?

Answer : क्वांटम कंप्यूटर में गणना हेतु चिपों के स्थान पर परमाणुओं का प्रयोग किया जाता है।

Explanation : क्वांटम कंप्यूटर (Quantum computing) में गणना हेतु चिपों के स्थान पर परमाणुओं का प्रयोग किया जाता है। ये कंप्यूटर क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। चीनी भौतिकविदों ने 7 दिसंबर, 2020 को ऐसा क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया, जो मौजूदा सुपर कंप्यूटर से 1 लाख करोड़ गुना तेज है। इसे जियुझांग नाम दिया गया है। यह गौसियन बोसोन सैपलिंग तकनीक पर आधारित है, जिसके जरिए फोटॉन अर्थात् प्रकाश के कणों का उपयोग गणना के लिए किया गया है। चीनी वैज्ञानिक पान जियानवी और लु चाओयांग का दावा है कि उनका कंप्यूटर गूगल द्वारा वर्ष 2019 में बनाया क्वांटम कंप्यूटिंग डिवाइस साइकॉमोर से तेज गणना करने वाला है। साइकॉमोर के 53 क्वांटम बिट्स सुपरकंडक्टिंग सर्किट से बने हैं, जिन्हें -273°C पर ही चलाया जाता है, वहीं जियुझांग सामान्य तापमान पर काम कर सकता है। जियुझांग को यह नाम चीन के प्राचीन गणितीय ग्रंथ से मिला है। सबसे तेज कंप्यूटर जापान के फुगाकू को जो गणना करने में 60 करोड़ वर्ष और चौथे नंबर के सनवे ताइहुलाइट को 250 करोड़ वर्ष लगेंगे, उसे जियुझांग 200 सेकंड में कर सकता है।
Related Questions
Web Title : Quantum Computer Kya Hai