रैदास, सेना और कबीर किसके अनुयायी थे?
(A) नामदेव
(B) रामानुज
(C) वल्लभाचार्य
(D) रामानंद
Question Asked : [MPPSC (Pre) Opt. History 2010]
रामानंद उत्तरी भारत के पहले महान भक्ति संत थे और रामानुज के शिष्य थे। इन्होंने दक्षिण और उत्तर-भारत के भक्ति आंदोलन के दक्षिण भारत से उत्तर-भारत में लाये। इनका जन्म प्रयाग में हुआ था। इन्होंने विष्णु के स्थान पर राम की भकित आरंभ की। इन्होंने अपने उपदेश संस्कृत के स्थान पर हिंदी में दिये जिससे यह आंदोलन लोकप्रिय हुआ और हिंदी साहित्य का निर्माण आरंभ हुआ। रामांनद ने चारों वर्णों को भक्ति का उपदेश दिया। इन्होंने सिद्धांत के आधार पर जाति प्रथा का कोई विरोध नहीं किया किंतु उनका व्यावहारिक जीवन जाति समानता में विश्वास करने का था। रामानंद के 12 विभिन्न जातियों के शिष्य थे, जैसे – रविदास (चमार), कबीर – जुलाहा, धन्ना – जाट, सेन – नाई, सदना – कसाई, पीपा – राजपूत आदि। वास्तव में मध्ययुग का धार्मिक आंदोलन रामानंद से आरंभ हुआ।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams