रज पर्व / राजा पर्व कहां मनाया जाता है?

(A) पश्चिम बंगाल
(B) कर्नाटक
(C) बिहार
(D) ओडिशा

Question Asked : Delhi Police CAPF and Assistant Sub Inspector Exam 2018

Answer : ओडिशा

Explanation : रज पर्व अथवा राजा पर्व ओडिशा में मनाया जाता है। यह पर्व तीन दिनों तक चलता है जिसमें मानसून की शुरुआत और भू-देवी यानी धरती माता की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान धरती माता यानि भू-देवी मासिक धर्म से गुजरती हैं। इसमें चौथा दिन धरती के स्नान का दिन होता है। इस राजा पर्व को मनाने के तीन दिनों के दौरान खुदाई, बुवाई अथवा जुताई जैसे सभी कृषि कार्यों को रोक ​दिया जाता है। राजा पर्व के चार दिनों के नाम हैं– पहले दिन को पहिली राजा कहते हैं; दूसरे दिन को मिथुना संक्रांति कहा जाता है; तीसरे दिन को दाहा कहा जाता है; जबकि चौथे दिन को वसुमती स्नान कहते हैं।

रज पर्व अथवा राजा पर्व कैसे मनाया जाता हैं?
रज पर्व में घर की साफ-सफाई की जाती है और अपने बाग-बगीचों में झूले लगाए जाते हैं। पहले तीन दिनों तक महिलाएं व्रत रखती हैं। इन दिनों में काट-छांट और जमीन की खुदाई नहीं की जाती है। इस मौके पर गीत-संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राजा पर्व के पहले दिन महिलाएं हल्दी लगाकर नहाती हैं। जबकि अगले दो दिन नहीं नहाती है। चौथे दिन फिर से हल्दी लगाकर नहाती हैं।
Tags : ओडिशा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Raj Parv Raja Parv Kaha Manaya Jata Hai