राजा भोज ने कहां पर शासन किया?

(A) बस्तर पर
(B) धार पर
(C) महाकौशल पर
(D) उज्जैन पर

Answer : धार पर

Explanation : राजा भोज ने धार पर शासन किया था। परमार वंश के शासक राजा भोज की राजधानी धार थी। महान राजा भोज का जन्म सन् 980 में महाराजा विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी में हुआ। राजा भोज चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के वंशज थे। 15 वर्ष की छोटी आयु में उनका राज्य अभिषेक मालवा के राजसिंहासन पर हुआ। भोज अपनी विजयों के कारण नहीं अपितु अपने सांस्कृतिक कार्यों के कारण उसकी गणना भारतीय इतिहास के महान शासकों में होती है। भोज ने अनेक मंदिरों एवं महलों का निर्माण कराया। आज भी धार में उनके द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर भोजशाला के नाम से प्रसिद्ध है।
Tags : भारत का भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Raja Bhoj Ne Kaha Par Shasan Kiya