राजा राम मोहन राय पुस्तकालय भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा निर्देषित किया जाता है?

(A) वित्त मंत्रालय
(B) संस्कृति मंत्रालय
(C) गृह मंत्रालय
(D) मानव संसाधन मंत्रालय

Answer : संस्कृति मंत्रालय

Explanation : राजा राम मोहन राय पुस्तकालय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देषित किया जाता है। राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन (RRRLF) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्थापित एवं संपूर्ण रूप से वित्त पोषित एक केंद्रीय स्वशासित प्रतिष्ठान है। यह भारत सरकार की नोडल एजेंसी है जो अपने संघ के ज्ञापन में सम्मिलित उद्देश्यों के अनुरूप लोक पुस्तकालय सेवाओं और देश में लोक पुस्तकालय आन्दोलन को प्रोन्नत करने में मदद प्रदान करती है। आरआरआरएलएफ की सर्वोच्च नीति निर्धारक निकाय को प्रतिष्ठान कहते हैं, इसमें भारत सरकार द्वारा नामित 22 सदस्य हैं, जो प्रसिद्ध शिक्षाविद, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी होते हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री या उनके द्वारा नामित व्यक्ति आरआरआरएलएफ का अध्यक्ष होता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Raja Ram Mohan Roy Pustakalaya Bharat Sarkar Ke Kis Mantralaya Dvara Nirdeshit Kiya Jata Hai